पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे
राजद के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन को लेकर शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के राजद कार्यालय पहुंचते ही राजद नेताओं की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई।