पटना ग्रामीण: पटना: आनंद मोहन के बयान पर मंत्री लेसी सिंह भड़कीं, कहा- हमारी पार्टी में रुपए लेकर मंत्री बनाने की परिपाटी नहीं
भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने आनंद मोहन के बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी है। उन्होंने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि आनंद मोहन अनर्गल बयान दे रहे है और शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं, मौके पर उन्होंने कहा है कि हमारे पार्टी में रुपये देकर मंत्री बनाने और टिकट देने की परिपाटी नहीं है। वहीं नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर देने के बयान पर उन्होंने कहा है