करेड़ा: पिता का खेड़ा चौराहे के समीप रोडवेज व प्राइवेट बस की हुई भिड़ंत, 2 यात्री चोटिल
कबराड़िया के सामीप पिता का खेड़ा चौराहे के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज और प्राइवेट बस की भिंडत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए इसी कारण पीछे चल रही प्राइवेट बस रोडवेज बस से टकरा गई। दोनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर से बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।