⏩कहानी बदलाव की
⏩आत्मनिर्भरता की ओर सुनीता सिंह के बढ़ते कदम
⏩जिले के करकेली विकासखंड के ग्राम कौड़िया की निवासी सुनीता सिंह आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं। मात्र 8वीं तक शिक्षित सुनीता, जो कभी घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
⏩सुनीता बताती है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। उनकी व्यक्तिगत मासिक आय मात्र 3 हजार रुपये थी जबकि पूरे परिवार की आय लगभग 8हजार रुपये तक सीमित थी। ऐसे में परिवार की जरूरतों को पूरा करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। सुनीता के जीवन में बदलाव की शुरुआत श्री गणेश स्व-सहायता समूह से जुडने से हुई । उनकी मेहनत लगन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें समूह की सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। समूह के माध्यम से उन्हें राशि 5हजार रुपये राशि 40हजार रुपये राशि 80हजार रुपये का वित्तीय सहयोग मिला।
#jansamparkmp
#उमरिया
7 views | Umaria, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026