बालोद: बालोद-दल्ली मुख्य मार्ग पर हादसा: ट्रक के पहियों में दबने से दो दोस्तों की मौत, तीन गंभीर घायल
Balod, Balod | Aug 2, 2026 बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन दोस्तों के साथ घूमने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना बालोद शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के आगे रविवार शाम 4.30 बजे हुई।