शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद में आज ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ आयोजन।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम का सभी ने प्रसारण देखा। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, पार्षद श्री गिरिजेश गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री आशीष पेंद्रो सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
#विकसित_भारत #नशामुक्ति #BalodDistrict
2 views | Balod, Chhattisgarh | Aug 2, 2026