बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान डाटा में सुधार न होने तक CMO, MOIC व DPM का जून का वेतन बाधित
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सघन समीक्षा करते हुए पीपीआईयूसीडी डाटा में सुधार न होने तथा शल्य चिकित्सकों द्वारा मानक से कम सर्जरी करने पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए डाटा में सुधार न होने तक मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एमओआईसी व डीपीएम का माह जून का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।