लालगंज: हलिया के कुबरा मजरे में अज्ञात कारणों से दो मड़हों में लगी आग, चार भैंसें झुलसीं और लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ नष्ट
हलिया ग्राम पंचायत के कुबरा मजरे में सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में दो मड़हों में आग लग गई। जिससे चार भैंसों के झुलसने के अलावा लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हलिया के महादेव मोहल्ला निवासी दो सगे भाई कुबरा मजरे में रिहाईशी मड़हा लगाकर खेती-बारी तथा पशुपालन करते है। आज दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई है।