फिरोज़ाबाद: पालीवाल हाल में गूंजा बाबा साहेब का संदेश, संगोष्ठी में जुटे जनप्रतिनिधि, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
पालीवाल हाल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान 2026 के तहत गुरुवार दोपहर तीन बजे करीब विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि शिवशंकर शर्मा ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता डॉ. सतीश दिवाकर ने की, जबकि विधायक मनीष असीजा ने उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।