बाह: जैतपुर में भूसा भरने को लेकर नाराज युवक ने की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
थाना जैतपुर क्षेत्र में नहटौली पुलिया के पास युवक का शव मिलने के मामले में उसकी पहचान सूरज (22) निवासी कासगंज, थाना खेड़ा राठौर के रूप में हुई। वह गुड़गांव में मजदूरी करता था और 15 दिन पहले गांव आया था। शनिवार शाम भूसा भरने की बात पर नाराज होकर घर से चला गया। बाद में उसका शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस व फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के