मंगलवार को नर्मदापुरम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, पूर्व विधायक सविता दीवान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचा। यहां उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी से मुलाकात कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।