बखरी: बखरी पुलिस ने अपहरण मामले में छौड़ाही से एक नामजद को किया गिरफ्तार,हिरासत में लेकर भेजा कोर्ट
बखरी पुलिस ने अपहरण मामले के वारंटी अभियुक्त को शाहपुर के थाना छौड़ाही से गिरफ्तार किया है ।थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कांड संख्या 296/12 के वारंटी अभियुक्त जप्पू ठाकुर का पुत्र अशोक ठाकुर को छौड़ाही थाना के शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है।