नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519/25 के पास प्याज के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519/25 के पास से साइकिल पर लदी प्याज के तस्कर को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। डंडा हेड के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि 550 किलो प्याज,5 साइकिल बरामद किया गया।