नौतनवा: सुर्यपुरा गांव के मोड़ पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर चालक की मौत, साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल
ग्राम पंचायत सिसहनिया उर्फ शीशमहल टोला कल्याणपुर निवासी अवधेश साहनी अपने दोस्त बिरेन्द्र भारती के साथ बाईक से किसी काम से जमुहानी चौराहे पर गया था।घर वापस लौटते समय सुर्यपुरा मोड़ पर बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बाईक चालक अवधेश साहनी की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाईक पर सवार विरेन्द्र भारती गम्भीर रूप से घायल हो गया।