नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 के निकट ग्राम खनुआ में 8 बोरे प्याज के साथ तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ बीओपी के जवान गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 522 के पास से साइकिल और बाइक पर लदी प्याज और तस्कर को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। डिप्टी कमांडेंट अभिनव कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।