नौतनवा: उपजिलाधिकारी कार्यालय नौतनवा में एसडीएम की अध्यक्षता में मतदान केंद्रों पर संसाधन की कमियां दूर करने को लेकर बैठक हुई
अगामी लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर मिलने वाली आवश्यक संसाधनों की कमियों को लेकर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय नौतनवा में उप जिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट के जांच में मिली कमियों को दूर करने के संबंधित विभाग के लोगों को निर्देश दिया गया।