नौतनवा: जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, 82 वाहनों का किया गया चालान
महाराजगंज जिले में यातायात पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु बृहस्पतिवार दोपहर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट गाड़ी चलाने को लेकर 82 वाहनों का चालान किया गया।