Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिले के सभी पुलिस थानों के बाल कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष/सदस्य और अन्य स्टेकहोल्डर के साथ किशोर न्याय अधिनियम और पोक्सो फअधिनियम पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समता सागर होटल में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड सुश्री सपना कनाडिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव एवं पुलिस विभाग से एडिशनल एसपी श्री विवेक कुमार लाल की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में चर्चा की गई। प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री सपना कनाडिया द्वारा बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को किशोर न्याय बोर्ड से संबंधित प्रकरणों, बोर्ड की अपेक्षाओं एवं नियमों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के हित में किए जाने वाले कार्यों एवं प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा पोक्सो एवं जेजे एक्ट के अंतर्गत आने वाले बच्चों के अतिरिक्त सभी बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग से अपेक्षा व्यक्त की कि बच्चों के पोषण के साथ-साथ उनके मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए भी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल द्वारा पोक्सो संबंधी प्रकरणों में बालिकाओं की आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच एवं जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही रतलाम जिले के कुछ क्षेत्रों से नाबालिग बालक-बालिकाओं के पलायन के मामलों पर प्रकाश डालते हुए विभाग से अपेक्षा की कि पोक्सो प्रकरणों में बालक-बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा भी पोक्सो प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही, विभागीय समन्वय तथा गंभीर प्रकृति के मामलों में बालिकाओं को न्याय दिलाने हेतु किए जाने वाले प्रयासों पर जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को बाल कल्याण समिति की जानकारी से संबंधित स्टीकर भी प्रदान किए गए, जिन्हें सभी थानों में चस्पा किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती पल्लवी पोरवाल एवं श्रीमती मनीषा पायक द्वारा जेजे एक्ट एवं पोक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण हेतु सुझाव भी दिए गए। संचालन सहायक संचालक श्रीमती भारती डांगी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

8 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

MORE NEWS

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की सभी नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।  आज 12 जून को निकायों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। 
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की  01 शिकायत प्राप्त हुई जो त्वरित रूप से  मौके पर निराकृत की गई। सफाई से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई  जिसमें से 15 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। उक्त जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की सभी नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 12 जून को निकायों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की 01 शिकायत प्राप्त हुई जो त्वरित रूप से मौके पर निराकृत की गई। सफाई से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 15 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। उक्त जानकारी पीओ डूडा श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री डी.पी. तिवारी ने आज 12 जून को रतलाम जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन एवं पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक श्री तिवारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री एस.एच. मंसूरी, उपयंत्री श्री शिवम गुप्ता, श्रीमती उषा दुबे एवं श्री महेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री डी.पी. तिवारी ने आज 12 जून को रतलाम जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन एवं पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक श्री तिवारी के द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी स्थानीय निर्वाचन श्री एस.एच. मंसूरी, उपयंत्री श्री शिवम गुप्ता, श्रीमती उषा दुबे एवं श्री महेंद्र सिंह भाटी उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

नगरपालिका परिसर रतलाम में 12 से 14 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। 
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने अपने उद्बोधन मे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। पिछले 12 वर्षों में देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के विकास के लिए निरंतर चरणबद्ध तरीके से काम किये जा रहे है। फलस्वरूप लगभग 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कई बार कुछ लोग पात्रता की श्रेणी में नहीं आते, फिर भी उनकी अपेक्षाएं और समस्याएं होती हैं। ऐसे नागरिक अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा समय-समय पर नियमों और कानूनों में आवश्यक बदलाव कर रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक विकास के अवसर मिल सकें।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं दर्ज कराएं। अधिकांश मामलों का निराकरण तत्काल किया जाएगा तथा शेष प्रकरणों की व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।  उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास केवल सड़कों, पुलों और बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सुख-सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जिसके माध्यम से 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार अनेक योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए संबल और सहारा बन रही हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। 

शिविर में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रतलाम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जनकल्याण शिविरों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। 

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा नामांतरण, संपत्ति हस्तांतरण, नल-सीवर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, भवन अनुज्ञा, प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं हर घर सूर्य योजना सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रम विभाग द्वारा भी श्रमिक पंजीयन, दुर्घटना सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को जन्म से मृत्यु तक अनेक सेवाएं प्रदान कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। 

शिविर में शासन की योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम के 9 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पासबुक वितरित की गई। तहसील रतलाम ग्रामीण के 23 हितग्राहियों को खसरा नकल एवं नक्शे प्रदान किए गए। तहसील रतलाम शहर द्वारा कुल 9 हितग्राहियों को जमीन संबंधी दस्तावेज वितरित की किये गये। पीएचई विभाग द्वारा 6 ग्राम पंचायतों में  फिल्ड टेस्ट कीट नलचालकों को प्रदान की गई। नगर निगम रतलाम के प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किए गए। सामाजिक न्याय विभाग के 5 हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण राशि एवं अनुज्ञा पत्र वितरित किये गयें। 

शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गयें। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हितग्राहियों को केसीसी कार्ड वितरित किये गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना  के अंतर्गत जिले के पात्र  कुल 15 हितग्राहियों को अनुदान राशि प्रदान की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले के 9 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनिषा शर्मा, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, जनपद सीईओ श्री वास्कले, सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। शब्दों से स्वागत आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना ने किया। संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया । अंत मे एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

नगरपालिका परिसर रतलाम में 12 से 14 जून तक आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने अपने उद्बोधन मे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता पर जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। पिछले 12 वर्षों में देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के विकास के लिए निरंतर चरणबद्ध तरीके से काम किये जा रहे है। फलस्वरूप लगभग 25 करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सीधे उनके घर पहुंचकर उपलब्ध कराया जाए। इसी उद्देश्य से शासन-प्रशासन लगातार प्रयासरत है जिससे हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। कई बार कुछ लोग पात्रता की श्रेणी में नहीं आते, फिर भी उनकी अपेक्षाएं और समस्याएं होती हैं। ऐसे नागरिक अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संबंधित विभागीय अधिकारी को प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है तथा समय-समय पर नियमों और कानूनों में आवश्यक बदलाव कर रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक विकास के अवसर मिल सकें। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं दर्ज कराएं। अधिकांश मामलों का निराकरण तत्काल किया जाएगा तथा शेष प्रकरणों की व्यक्तिगत स्तर पर मॉनिटरिंग कर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास केवल सड़कों, पुलों और बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिक के जीवन में सुख-सुविधाएं, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी सोच के साथ केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आयुष्मान भारत योजना दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है, जिसके माध्यम से 60 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार अनेक योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए संबल और सहारा बन रही हैं। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। शिविर में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रतलाम नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित जनकल्याण शिविरों के माध्यम से योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा नामांतरण, संपत्ति हस्तांतरण, नल-सीवर कनेक्शन, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, भवन अनुज्ञा, प्रधानमंत्री स्वनिधि एवं हर घर सूर्य योजना सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रम विभाग द्वारा भी श्रमिक पंजीयन, दुर्घटना सहायता एवं अनुग्रह सहायता योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों को जन्म से मृत्यु तक अनेक सेवाएं प्रदान कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। शिविर में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रतलाम के 9 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पासबुक वितरित की गई। तहसील रतलाम ग्रामीण के 23 हितग्राहियों को खसरा नकल एवं नक्शे प्रदान किए गए। तहसील रतलाम शहर द्वारा कुल 9 हितग्राहियों को जमीन संबंधी दस्तावेज वितरित की किये गये। पीएचई विभाग द्वारा 6 ग्राम पंचायतों में फिल्ड टेस्ट कीट नलचालकों को प्रदान की गई। नगर निगम रतलाम के प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) अंतर्गत 3 हितग्राहियों को आवास आवंटन पत्र वितरित किए गए। सामाजिक न्याय विभाग के 5 हितग्राहियों को व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण राशि एवं अनुज्ञा पत्र वितरित किये गयें। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गयें। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा हितग्राहियों को केसीसी कार्ड वितरित किये गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत जिले के पात्र कुल 15 हितग्राहियों को अनुदान राशि प्रदान की गई। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले के 9 पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया। शिविर में 10 वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनिषा शर्मा, अध्यक्ष रतलाम विकास प्राधिकरण श्री मनोहर पोरवाल, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, जनपद सीईओ श्री वास्कले, सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शिविर में अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। शब्दों से स्वागत आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना ने किया। संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया । अंत मे एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh PMO India Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व स्तर पर देश को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। उनके सफलतम 12 वर्ष के दौरान देश व प्रदेश में लोक कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए। म.प्र. में आमजन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कल्याण के सफल कार्य किये जा रहे है। उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अनुविभाग स्तर पर नगर पालिका जावरा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। शिविर 12 से 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशीी , जिला महामंत्री महेश सोनी, जावरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम कडपा, मंडल अध्यक्षगण राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, राजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षद गण उपस्थित थे।

 विधायक डॉ पांडेय ने जनकल्याण शिविर को आमजन के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि आमजन व ग्रामीणों के आवेदन पर गंभीरता से निराकरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जायसवाल ने जनकल्याण शिविर के उद्देश्य व होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून 2026,  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधि में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अनुभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न 19 विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की गई। साथ ही शिविर में अतिथियों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। 
इस अवसर पर विधायक डॉ पांडेय ने सभी विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। आयोजन के दौरान जावरा व पिपलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन रसोईयों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें विधायक डॉ पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने भोजन को चखकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, नगर पालिका एल्डरमेन श्री मनोहर पांचाल, श्री अजय सकलेचा, पार्षद श्री शिवेन्द्र माथुर, श्री तेजसिंह कदम, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि श्री दशरथ कसानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन तहसीलदार श्री सहदेव मौरे ने किया।
#JanSampark #ratlam

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्व स्तर पर देश को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। उनके सफलतम 12 वर्ष के दौरान देश व प्रदेश में लोक कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए। म.प्र. में आमजन के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कल्याण के सफल कार्य किये जा रहे है। उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने अनुविभाग स्तर पर नगर पालिका जावरा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये। शिविर 12 से 14 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चन्द्रवंशीी , जिला महामंत्री महेश सोनी, जावरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनम कडपा, मंडल अध्यक्षगण राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, राजेन्द्र सिंह देवड़ा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षद गण उपस्थित थे। विधायक डॉ पांडेय ने जनकल्याण शिविर को आमजन के लिए हितकारी बताते हुए कहा कि आमजन व ग्रामीणों के आवेदन पर गंभीरता से निराकरण किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में अनुविभागीय अधिकारी श्री सुनील जायसवाल ने जनकल्याण शिविर के उद्देश्य व होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 21 जून 2026, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधि में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अनुभाग जावरा क्षेत्र के विभिन्न 19 विभागों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाए गए है एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी विभागों द्वारा नागरिकों को प्रदान की गई। साथ ही शिविर में अतिथियों द्वारा योजनाओं/सेवाओं में पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर विधायक डॉ पांडेय ने सभी विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और हितग्राहियों से चर्चा की। आयोजन के दौरान जावरा व पिपलौदा जनपद पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण आहार योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन रसोईयों की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें विधायक डॉ पांडेय सहित जनप्रतिनिधियों ने भोजन को चखकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्री चंद्रशेखर सोनिस, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, नगर पालिका एल्डरमेन श्री मनोहर पांचाल, श्री अजय सकलेचा, पार्षद श्री शिवेन्द्र माथुर, श्री तेजसिंह कदम, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेश धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि श्री दशरथ कसानिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सांदीपनि विद्यालय के उप प्राचार्य श्री संजय श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन तहसीलदार श्री सहदेव मौरे ने किया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026