बूंदी: महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कांस्टेबल को किया निलंबित
Bundi, Bundi | Oct 23, 2024 महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म के महिला थाने में दर्ज मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने दोनों पुलिसकर्मियों बाबूलाल एवं कोमल को निलंबित कर दिया है। दोनों द्वारा वर्ष 2018 से महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था जिसका मामला जुलाई माह में महिला कांस्टेबल द्वारा महिला थाने में दर्ज कराया है। जिसकी जांच जारी है।