शाजापुर: एमएलबी स्कूल परिसर में तीन दिवसीय सर्व ब्राह्मण समाज गरबा महोत्सव सनातनी समरसता के संदेश के साथ समाप्त
सोमवारिया स्थित एमएलबी स्कूल परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति के द्वारा शारदीय नवरात्रि में मां की आराधना के लिए तीन दिवसीय गरबा महोत्सव मंगलवार को समापन हो गया तीसरे दिन गरबा महोत्सव में सनातनी समरसता के चटकदार रंग देखने को मिले और यहां सनातनी हर धर्म वर्ग जाति की मातृशक्ति गरबा करने पहुंची।