शाजापुर: मक्सी उपद्रव मामले की जांच सीआइडी को सौंपी, 25 सितंबर को दो पक्षों में हुआ था विवाद, एक युवक की हुई थी मौत
मक्सी में 25 सितंबर को हुए उपद्रव मामले की जांच सीआइडी को साैंपी गई है। इसके लिए सीआइडी संभागीय मुख्यालय के दो डीएसपी और दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। मंगलवार रात 10 बजे एसपी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश पर मामले की जांच सीआइडी को साैंप दी गई है। अब यही टीम इस मामले की जांच करेगी।