बांगरमऊ: बांगरमऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सपा नेता कार्रवाई के लिए पहुंचे थाने
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध की गई टिप्पणी से आहत होकर आज मंगलवार को बांगरमऊ के सपा नेता संजीव त्रिवेदी के नेतृत्व में सपाइयों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है तहरीर में कहा गया है 4 जुलाई को सरवन प्रसाद द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट प्रसारित की गई जिसमें सपा अध्यक्ष पर आपत्तिजनक एवं निराधार आरोप लगाए गए हैं तहरीर देकर कार्रवाई की मांग