राजगढ़: मोडावासी गांव में दावत के दौरान मारपीट का आरोप, गर्भवती महिला सहित कई घायल, लाठी, गंडासी, जेली व कुल्हाड़ी लेकर आए थे
Rajgarh, Churu | Oct 11, 2026 मोडावासी गांव में घर पर आयोजित दावत के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। थानां अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया की गांव मोडावासी के जाकीर पुत्र असगर खां ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 9 अक्टूबर की रात 10:30 बजे कुछ लोग कथित तौर पर लाठी, गंडासी, जेली और कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचे।आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज, मारपीट की व गर्भवती के पेट पर लात मारी।