चन्द्रपुरा: तेलो दुर्गा मंदिर से बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ 22 श्रद्धालुओं का जत्था, व्यवसाय संघ ने किया सम्मानित।
आषाढ़ महीने में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तेलो से सोमवार 12 बजे 22 श्रद्धालुओं का जत्था भक्ति भाव के साथ रवाना हुआ। जत्थे को तेलो दुर्गा मंदिर एवं 51 फिट का हनुमान जी की प्रतिमा परिसर से पूजा-अर्चना के बाद विदा किया गया। रवाना होने से पहले तेलो व्यवसाय संघ के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर