कटनी में आस्था का सैलाब... हजारों शिवभक्तों ने उठाई कांवड़, गूंजा हर-हर महादेव
श्रावण मास के पावन अवसर पर कटनी में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पन्ना मोड़ सब्जी मंडी स्थित बागेश्वर धाम से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। रास्तेभर हर-हर महादेव के जयघोष और भजनों से माहौल शिवमय नजर आया।
Huzur, Bhopal | Aug 9, 2026