जबेरा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर हरिजन मोहल्ला में आज शनिवार को समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।शिविर में 122 लोगों ने अपने आवेदन दिए।जिसमें खाद्य विभाग, महिला बाल विकास,राजस्व विभाग,विद्युत विभाग,पंचायत विभाग के आवेदन थे। जिनके जल्द से जल्द निराकरण किए जाएंगे।