विदिशा: जिले के विभिन्न तहसील मुख्यालयों पर आयोजित लोक कल्याण शिकायत निवारण शिविर में 4336 मामले आए 4145 निराकृत
प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद विदिशा जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर नागरिक क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए लोक कल्याण शिवरो का आयोजन हुआ, बुधवार शाम 5 बजे तक चल इन शिवरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की समस्याओं का निराकरण किया गया, जिलेभर मे कुल 4336 शिकायत शिविर में प्राप्त हुई उनमें से 4145 शिकायतो का निराकृत हुए।