चकाई: चकाई में पंचायत सचिव को सरकारी राशि के अवैध भुगतान से मना करने पर दी जान से मारने की धमकी
Chakai, Jamui | May 14, 2026 चंद्रमण्डीह पंचायत के पंचायत सचिव अंबेडकर गुप्ता को नियम विरुद्ध सरकारी राशि का भुगतान न करना भारी पड़ गया। मुखिया पति और उनके समर्थकों ने पंचायत सचिव के आवास पर चढ़कर न केवल गाली-गलौज की बल्कि उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित पंचायत सचिव ने गुरुवार को एक बजे चकाई थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।