जगदलपुर: जगदलपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने वीर सावरकर भवन से निकाली स्कूटी रैली
जगदलपुर नगर में बुधवार को दोपहर 1 बजे 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' के समर्थन में एक स्कूटी रैली और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कानून में महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता और एकजुटता का संदेश फैलाना था।