अकबरपुर: अकबरपुर में राशन कार्ड में 9000 नए नाम जोड़ने का लक्ष्य, एसडीओ ने जनप्रतिनिधियों व डीलरों के साथ की बैठक की
अकबरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को 1:00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन की अध्यक्षता में राशन कार्ड में पात्र लाभुकों के नाम जोड़ने को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों, पीडीएस डीलरों एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य राशन कार्ड से वंचित पात्र परिवारों और छूटे हुए सदस्यों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया