डिंडौरी: मंडला-डिंडौरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी की शादी में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम हुए शामिल
मंडला डिंडौरी सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के विवाह समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और पुत्री के विवाह को लेकर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को बधाई दी जिसका वीडियो गुरुवार शाम 5:00 से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।