डुमरा: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 619.5 लीटर देसी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने 619.5 लीटर देसी शराब भी बरामद की है।