श्री गंगानगर: आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से SP के नेतृत्व में मुख्य बाजारों से निकाला गया पैदल मार्च
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 16, 2026
जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा जिला मुख्यालय पर शनिवार शाम 5:00 बजे को पैदल गश्त की गई। महाराजा गंगा सिंह चौक से रवाना होकर गोल बाजार, वकीलों वाली डिग्गी, आदर्श पार्क होते हुए उधम सिंह चौक तक प्रभावी गश्त कर आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का संदेश दिया गया।गश्त के दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया।