मधेपुरा के बिहारीगंज में गौ तस्करी की आशंका पर हंगामा हो गया। शास्त्री चौक के पास चार गायों से लदे वाहन को बजरंग दल के युवकों ने रोका, जिसके बाद मारपीट हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 55 हजार रुपये लूट लिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है।