कोलायत: बिजली लाइन से तार चोरी का खुलासा, ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया, लाखों का सामान बरामद, हदा थाने में मामला दर्ज
हदां थाना क्षेत्र में बिजली लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना राजीव नगर खारिया-पातावतान मार्ग की है, जहां खेतों के पास लगे विद्युत पोल से तार काटकर चोरी की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर निवासी हेमाराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।