गुलाबगंज: गूलरखेड़ी: 17 वर्षीय किशोरी ने हेल्पलाइन से बाल विवाह की सूचना देकर गुहार लगाई, टीम ने विवाह रुकवाया
रोजाना कई स्थान पर विवाह के आयोजन चल रहा है। ऐसा ही एक विवाह गुलाबगंज के गूलरखेड़ी में होने वाला था, बारात सागर से आ रही थी, दुल्हन बनने जा रही 17 वर्षीय किशोरी ने खुद बाल विवाह का विरोध किया, भोपाल के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की उसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में रविवार दोपहर 3 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस ने शिकायत मिलने पर बाल विवाह रूकवाया।