लखीमपुर खीरी की सदर तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी के मकान के सामने लगे बिजली के खंभे के तारों में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि तार धू-धू कर जलने लगे और चिंगारियां निकलने लगीं। घटना बीती देर रात की है। जिसका आज सुबह करीब 8:30 बजे वीडियो हुआ वायरल।