सीहोर नगर: नगर पालिका कर्मचारियों को एक महीने से वेतन नहीं मिला, कलेक्ट्रेट में गुहार लगाकर सौंपा ज्ञापन
सीहोर: नगर पालिका के कर्मचारियों को एक महीने से नहीं मिला वेतन कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार। सीहोर नगर पालिका के कर्मचारी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां कलेक्टर के सामने गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। और जमकर नारेबाजी की।बताया गया है कि बीते 1 महीने से नगर पालिका के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसको लेकर वह परेशान है।