हाथरस: कस्बा मेंडू में जमीन को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई की बंद कमरे में जमकर की मारपीट, ठाणे में हुई शिकायत
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के कस्बा मेंडू में आज दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे करीब जमीन को लेकर बड़े भाइयों ने छोटे भाई को बंद कमरे में जमकर मारपीट कर घायल कर दिया! मारपीट एवं शोर को सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई! घायल के परिजनों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया है!