हाथरस: गांव नगला सिंगी के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घायल को एंबुलेंस से अस्पताल किया अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंगी नहर के पास बीती बुधवार की रात 10:00 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी ! जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया! ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आई यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए व्यक्ति को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है!