हाथरस: गांव रसगंवा में गंधक और पटास एक साथ पीसते समय हुआ धमाका, 1 किशोर और 1 मासूम घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हाथरस के गांव रसगवां में गंधक और पटास एक साथ पीसते समय धमाका हो गया। धमाके में गंधक और पटास पीस रहा एक किशोर और पास में खड़ा एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंधक व पटास पीसते समय धमाका होने से घायल हुए किशोर और मासूम बच्चे को परिजनों द्वारा बुधवार की रात को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपचार किया गया।