हाथरस: गांव बरौली में धान के प्यार में लगी आग को बुझाते समय एक युवक झुलसकर घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली में धान के प्यार में लगी आग को बुझाते समय झुलस कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को बुधवार की रात परिजनों द्वाराउपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में आग से झुलस कर घायल हुए युवक का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया है।