हाथरस: नगर पंचायत मेंडू के अध्यक्ष ने कार्यालय पर दीपावली के अवसर पर नगरवासियों को उपहार व मिठाई देकर मनाया त्यौहार, खिले चेहरे
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगर पंचायत मेंडू कार्यालय पर अध्यक्ष सचेन्द्र कुशवाहा ने बुधवार को दोपहर में नगर पंचायत वासियों को उपहार को मिठाई बताकर त्यौहार मनाया। उपहार व मिठाई पाकर नगर वासियों के चेहरे के खिल उठे। नगर वासियों ने अध्यक्ष का धन्यवाद किया। अध्यक्ष ने नगर वासियों से दीपावली के त्योहार पर बच्चों के पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की बात कही।