नवाबगंज: गेन्दौरा में बदहाल नाली व्यवस्था, हल्की बारिश से जलभराव, मुख्य रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों का निकलना हुआ दूभर
मसौली क्षेत्र के गेन्दौरा गांव में नाली की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हल्की बारिश में ही गांव के मुख्य रास्तों पर पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव की सड़कें तालाब में बदल जाती हैं, जिसके कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।