हुज़ूर: कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक एमबीबीएस डॉक्टर को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक एमबीबीएस डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 280 पांच-पांच सौ रुपए की नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी के कब्जे से एक आईफोन और एक पेनड्राइव मिली है। इसी के साथ वह आईफोन में प्लस 44 सीरीज का विशेष नंबर इस्तेमाल कर रहा था।