देहरादून: डोभाल चौक पर मनचले की जमकर पिटाई, लोगों ने बीच सड़क पर सिखाया सबक
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोभाल चौक पर एक मनचले की जमकर पिटाई हुई। राह चलते लोगों से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे मनचले को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बीच सड़क पर उसकी खूब धुनाई कर दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने मनचले को सबक सिखाया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।