देहरादून: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव-2025 में एबीवीपी की ऐतिहासिक जीत, प्रदेशभर में 332 पदों पर किया कब्जा
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एबीवीपी ने कुल 332 पद अपने नाम किए। इनमें 58 अध्यक्ष, 52 उपाध्यक्ष, 47 महासचिव और 51 कोषाध्यक्ष शामिल हैं। खास बात यह रही कि 27 कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।