देहरादून: अब अगली परीक्षा की तैयारी में आयोग, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, दो घंटे पहले पहुंचना होगा
स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के चलते फिलहाल लटक गई है लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अब अगली परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। पांच अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होने जा रही है।