आज दिनांक 03.07.2026 को *पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा यातायात भवन में डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अंतर्गत संचालित *Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना* के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना के अंतर्गत कानपुर नगर के दो अतिरिक्त थाना क्षेत्रों— *थाना सेन पश्चिम पारा एवं थाना कल्याणपुर* को चिन्हित करते हुए योजना में सम्मिलित किया गया। दोनों थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने , सड़क सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा क्रिटिकल कॉरीडोर टीम को विस्तृत ब्रीफिंग देते हुए निर्देशित किया गया कि चिन्हित थाना क्षेत्रों में *दुर्घटना संभावित स्थलों* (ब्लैक स्पॉट) का सूक्ष्म विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, नशे की अवस्था में वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किए जाएं।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री कपिल देव सिंह उपस्थित रहे। @Uppolice @kanpurtraffic