कोंडागांव: बदवर में सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कोण्डागांव जिले में 1 मई से 10 जून तक संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत केशकाल विकासखंड के ग्राम बदवर में आज बुधवार दोपहर 12 बजे आयोजित जिला स्तरीय शिविर में प्रभारी सचिव भीम सिंह शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व समाधानपरक निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर य